अपनी कहानियाँ, सपने और अनुभव साझा कीजिए
पात्रता और मापदंड
प्रतिभागियों की आयु 31 जुलाई 2025 को 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अर्थात उनका जन्म 31 जुलाई 1995 से 31 जुलाई 2007 के बीच हुआ हो, इसमें दोनों तिथियाँ शामिल हैं।
भारत के निवासी हों और उनके पास वैध भारतीय बैंक खाता होना आवश्यक है।
पुरस्कार :
अंग्रेज़ी और हिंदी प्रविष्टियों के लिए (अलग-अलग श्रेणियाँ):
· 🥇 प्रथम पुरस्कार: INR 15,000
· 🥈द्वितीय पुरस्कार: INR 10,000
· 🥉तृतीय पुरस्कार: INR 5,000
सभी विजयी प्रविष्टियाँ को :
नागरिक की वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा।
नागरिक के सोशल मीडिया चैनलों पर प्रचारित किया जाएगा।
Certificate of Excellence (उत्कृष्टता प्रमाणपत्र) प्रदान किया जाएगा।
विशेष नागरिक गुडीज दिए जाएँगे।
प्रविष्टियों के लिए दिशा-निर्देश:
प्रविष्टियाँ अंग्रेज़ी और हिंदी में स्वीकार की जाएँगी (दोनों का मूल्यांकन अलग-अलग किया जाएगा)।
रूपरेखा: केवल गद्य विधा में रचनाएँ मान्य होंगी: जैसे निबंध, कहानियाँ, पत्र, आत्मकथाएँ आदि।
शब्द सीमा: न्यूनतम 1000 शब्द और अधिकतम 3000 शब्द।
प्रत्येक प्रतिभागी केवल एक प्रविष्टि भेज सकता/सकती है।
प्रविष्टि मौलिक होनी चाहिए। ChatGPT जैसे AI टूल्स का उपयोग मान्य नहीं है।
पूर्व विजेताओं (मुख्य पुरस्कार या विशेष उल्लेख प्राप्त प्रतिभागियों) की प्रविष्टियाँ अमान्य मानी जाएँगी।
अंतिम तिथि:
प्रविष्टियाँ केवल 6 जुलाई 2025 की रात 11:59 बजे (भारतीय मानक समय) तक स्वीकार की जाएंगी।
मूल्यांकन मापदंड:
शहर एक शिक्षक की तरह: आपने अपने शहर को एक सिखाने वाले स्रोत की तरह कितनी अच्छे से दिखाया है।
स्थानीय विवरण: शहर की गलियाँ, वहाँ के रीति-रिवाज़, बातचीत, खुशबू वगैरह
सीखने के स्थल: हम ऐसी रचनाएँ चाहते हैं जो यह दिखाएँ कि शहर कैसे आपको कुछ सिखाता है।
मौलिकता और सच्चाई: आपकी रचना दूसरों से अलग और नई होनी चाहिए।
संरचना और स्पष्टता: प्रवाह, तार्किकता, भावनात्मक जुड़ाव
प्रवेश प्रक्रिया:
कृपया निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें ताकि पात्रता सुनिश्चित की जा सके और प्रतियोगिता के विषय को भली-भांति समझा जा सके।
अपनी प्रविष्टि को Word दस्तावेज़ के रूप में तैयार करें, अथवा उसे सीधे प्रविष्टि फ़ॉर्म में पेस्ट करें।
प्रतियोगिता पृष्ठ पर उपलब्ध “Submit Your Entry” बटन पर क्लिक करें।
Google फ़ॉर्म में आवश्यक विवरण भरें और अपनी प्रविष्टि अपलोड या पेस्ट करें ।
कृपया अपनी प्रविष्टि 6 जुलाई 2025, रात्रि 11:59 बजे (IST) तक जमा करें।
सवाल या अधिक जानकारी के लिए:
अगर आपके पास कोई और सवाल हों, तो कृपया हमें connect@nagrika.org पर ईमेल करें।
ईमेल में अपना नाम, संपर्क जानकारी और विषय (Subject) में “Query - Writing Contest 2025” जरूर लिखें।